राखी पर सड़क हादसा: SDM वाहन से टक्कर में गर्भवती की मौत
बिलासपुर: एक गाड़ी की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला का पति और दो बच्चे भी घायल हुए हैं। यह घटना राखी के दिन हुई थी, लेकिन हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था। मामले मे आज खुद ग्रामीणों ने वाहन को खोज कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि नीली बत्ती लगी हुई गाडी पर एसडीएम लिखा हुआ है।
दरअसल, राखी के दिन 9 अगस्त को कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास यह हादसा हुआ। भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी गर्भवती पत्नी हेमलता, सात साल की बेटी मिंटी और 10 साल के बेटे रिशु के साथ राखी मनाने पत्नी के मायके सेमरताल जा रहा था। जहां उसकी पत्नी अपने भाइयों को राखी बांधने वाली थी। लेकिन वो वहां पहुंच पाती उससे पहले ही रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। पति सुमित और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था। आरोप है कि यह वाहन पेंड्रा एसडीएम ऋचा चंद्राकर का सरकारी वाहन है, जो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने तलाश कर गाड़ी को खोज निकाला और थाने में सौंप दिया।
इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल बेटा रिशु अभी भी सिम्स में भर्ती है। जबकि बेटी को छुट्टी दे दी गई है। पति का इलाज भी जारी है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बरगी डैम में मौत का मंजर: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी