पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मैहर में टेका माथा, EVM और प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना
मैहर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है। मंदिर के प्रधान पुजारी पवन महाराज ने उन्हें विधि-विधान से दर्शन कराए है। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए पटवारी ने देश में लोकतंत्र की स्थिति, ईवीएम और प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा।
चुनाव आयोग बना बीजेपी का प्रवक्ता
पटवारी ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए लोकतंत्र पर खतरे की बात कही है। उन्होंने कहा, "अगर एक व्यक्ति दस मतों का उपयोग कर रहा है, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।" उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए है। पटवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता की तरह काम कर रहा है और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में चुनाव आयोग का सहयोग चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकारों की लड़ाई है।
19 महीने में एक भी वादा पूरा नहीं हुआ'
प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोहन यादव सरकार के 19 महीने के कार्यकाल में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार को उसके वादे याद दिलाते हुए कहा, "गेहूं का 2700 रुपए, धान का 3100 रुपए, लाड़ली बहनों को 3000 रुपए, 450 रुपए में गैस सिलेंडर और ढाई लाख नौकरियों का वादा आज भी अधूरा है
किसानों की समस्या पर सरकार मौन - जीतू
किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश का अन्नदाता खाद, यूरिया और डीएपी की कमी से जूझ रहा है। किसानों को उनकी फसलों, चाहे वह प्याज, लहसुन, आलू, सोयाबीन या मक्का हो, का सही दाम नहीं मिल रहा है, लेकिन इन गंभीर समस्याओं पर सरकार पूरी तरह से मौन है।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बरगी डैम में मौत का मंजर: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण