रेलवे स्टेशन और थाना क्षेत्रों से मिले शवों का तिलवारा श्मशान में विधिवत संस्कार, दो बेसहारा बुजुर्गों को भी मिला आश्रय

जबलपुर। बीते 24 घंटों में शहर में तीन लावारिस शव मिलने की घटनाओं ने मानवता को झकझोर दिया। मोक्ष मानव सेवा एवं जन उत्थान समिति की तत्परता के चलते इन मृतकों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। समिति के अध्यक्ष आशीष ठाकुर को पुलिस से कुल तीन मृतकों की सूचना प्राप्त हुई—एक शव थाना संजीवनी नगर क्षेत्र से और दो शव रेलवे स्टेशन से मिले। सूचना मिलते ही समिति की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस के साथ मर्ग पंचनामा कर शवों को तिलवारा श्मशान ले जाया गया। 66-70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला, 55-60 वर्षीय अज्ञात पुरुष और 55-65 वर्षीय एक अन्य अज्ञात पुरुष का विधिवत संस्कार किया गया। एक शव का संस्कार आज, जबकि दूसरे का कल किया जाएगा।इसके अलावा, सेवा कार्य के दौरान दो लावारिस बुजुर्ग भी मिले—एक महिला को दमोह नाका ब्रिज के नीचे से और एक पुरुष को परेलाइस रोड किनारे से। दोनों को समिति के “मोक्ष आश्रय” में सुरक्षित ठहराया गया।समिति ने प्रशासन और समाज से अपील की है कि इस तरह के मानवीय कार्यों में अधिक से अधिक सहयोग दें। योगेश कोरी, प्रशांत निषाद, मंतोष ठाकुर, सुमित मिश्रा, अंकित पटेल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।🕊मोक्ष मानव सेवा एवं जन उत्थान समिति बीते कई वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार और बेसहारा लोगों को आश्रय देने का कार्य कर रही है। यह प्रयास केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की मिसाल है।