नाबालिग से दुष्कर्म: आठवीं कक्षा की छात्रा हुई गर्भवती, पुलिस ने आरोपी पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया
जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने नाबालिग के साथ तब दरिंदगी की, जब वह अपने ही रिश्तेदारों के घर पर रुकी हुई थी। इस जघन्य अपराध के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसका खुलासा तब हुआ जब उसके परिजनों ने उसका पेट देखकर शक जताया।
डर के कारण चुप रही पीड़िता
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 17 फरवरी, 2025 को पीड़िता अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए शहपुरा गई थी। इलाज के बाद वह अपनी बड़ी दादी के घर रुक गई। रात को करीब 6-7 बजे उसके भैया के साथ उनका साला शुभम चौधरी भी आया, जो नशे में धुत था। रात में जब सभी एक ही कमरे में सो रहे थे, तब शुभम ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि वह इतनी डरी हुई थी कि उसे समझ नहीं आया कि वह क्या करे। उसे लगा कि अगर वह आवाज करेगी तो उसके भैया और भाभी उसे डांटेंगे।
अगली सुबह, आरोपी शुभम ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस धमकी से डरकर नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई और चुपचाप सब सहती रही।
रक्षाबंधन पर हुआ खुलासा, परिजनों ने पहुंचाया थाने
यह मामला तब सामने आया जब रक्षाबंधन के दिन पीड़िता की बुआ घर आईं। उन्होंने पीड़िता का पेट देखकर गर्भावस्था का शक जताया। बुआ के पूछने पर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती सुनाई। यह सुनकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। पीड़िता की छोटी बुआ रित्ता और पिता नरेश उसे लेकर तत्काल शहपुरा थाने पहुंचे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी शुभम चौधरी के खिलाफ धारा-64(1), 351(2) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फिलहाल फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?