15 अगस्त पर 65 पुलिस, जेल और होमगार्ड कर्मियों को अलंकरणः जबलपुर से एलिक जेण्डर को जेल विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा के लिए अंजना तिवारी होगी सम्मानित
वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्यों के लिए पदक प्रदान
जबलपुर-भोपाल। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मध्य प्रदेश में सेवा, साहस और समर्पण की अद्वितीय मिसाल पेश करने वाले 65 पुलिस, जेल और होमगार्ड अधिकारियों/कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में पदकों से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय ’’पदक अलंकरण समारोह’’ में इन्हें माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अलंकृत किया जाएगा।
इस वर्ष जिन पदकों का वितरण होना है, उनमें ’’पुलिस वीरता पदक (12)’’, ’’पुलिस विशिष्ट सेवा पदक (8)’’, ’’जेल विशिष्ट सेवा पदक (1)’’, ’’होमगार्ड विशिष्ट सेवा पदक (2)’’, ’’पुलिस सराहनीय सेवा पदक (32)’’, ’’जेल सराहनीय सेवा पदक (5)’’, ’’होमगार्ड सराहनीय सेवा पदक (4)’’ और ’’जीवन रक्षा पदक (1)’’ शामिल हैं।
पुलिस वीरता पदक दृ 12 अधिकारी
इन पदकों से उन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने साहस, त्वरित निर्णय और जोखिम उठाने की क्षमता से कठिन परिस्थितियों में सफलता हासिल की। इनमें मुरैना और अनुपपुर के पुलिस अधीक्षक से लेकर बालाघाट के हॉकफोर्स के कई निरीक्षक शामिल हैं। हॉकफोर्स बालाघाट के निरीक्षकों का अधिकतम प्रतिनिधित्व रहा, जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय सफलता पाई।
मुख्य सम्मानित अधिकारीर
समीर सौरभ (एसपी, मुरैना),
मोती उर रहमान (एसपी, अनुपपुर),
आशीष शर्मा एवं कई अन्य हॉकफोर्स अधिकारी,
पुनीत गहलोद (एसपी, देवास) आदि।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दृ 8 अधिकारी
इस श्रेणी में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और लंबी सेवा में असाधारण योगदान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को चुना गया है।
सम्मानित अधिकारीरू
चंचल शेखर (अति. पुलिस महानिदेशक, भोपाल),
मकरन्द देऊस्कर (पुलिस महानिरीक्षक, ठैथ् मुख्यालय, नई दिल्ली),
आर.के. हिंगणकर (सेवानिवृत्त प्ळ, व्ैक् टू ब्ड) सहित अन्य।
जेल विशिष्ट सेवा पदक दृ 1 अधिकारी
एलिक जेण्डर, प्रहरी, केंद्रीय जेल, जबलपुर।
होमगार्ड विशिष्ट सेवा पदक दृ 2 अधिकारी
भगवान दास बैण्डवाल (उप निरीक्षक, उज्जैन)
सुनील कुमार गर्ग (डिवीजनल वार्डन, सिविल डिफेंस, जबलपुर)।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दृ 32 अधिकारी
यह पदक उन पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा है जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और जनता की सुरक्षा के लिए निरंतर उल्लेखनीय कार्य किया। सूची में पुलिस मुख्यालय भोपाल, क्राइम ब्रांच, लोकायुक्त, विशेष शाखा और जिलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। इनमें महिला अधिकारियों की भी सराहनीय उपस्थिति है जैसे दृ
श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र (प्ळ, भोपाल),
सुश्री अंजना तिवारी (अति. पुलिस अधीक्षक, जबलपुर),
श्रीमती मनीषा पाठक सोनी (अति. पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर) आदि।
’सराहनीय सेवा के लिए जेल पदक दृ 5 अधिकारी
इनमें जेल प्रहरी और सहायक कर्मचारी शामिल हैं जिन्होंने जेल प्रशासन में अनुशासन, सुरक्षा और सुधारात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
सराहनीय सेवा के लिए होमगार्ड पदक दृ 4 अधिकारी’
स्वयंसेवी सैनिकों और सहायक उप निरीक्षकों को यह सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने आपदा प्रबंधन, राहत कार्य और नागरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
’जीवन रक्षा पदक दृ 1 अधिकारी’’
किशोर कुमार अरने (कार्यवाहक उप निरीक्षक, जिला इंदौर) को यह पदक किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में असाधारण साहस और त्वरित कार्रवाई के लिए दिया जा रहा है।कुल 65 पदकधारियों में पुलिस विभाग का सर्वाधिक योगदान’’ रहा है, जिसके बाद जेल और होमगार्ड विभाग का स्थान आता है। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों की पहचान है बल्कि आने वाले समय में पुलिस, जेल एवं नागरिक सुरक्षा सेवाओं में समर्पण और निष्ठा को प्रोत्साहित करेगा।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?