जबलपुर खितौला डकैती कांडः पुलिस ने इंद्राना में पकड़ा मकान मालिक, दो मुख्य संदिग्ध फरार’’
जबलपुर। ज़िले के खितौला में सोमवार सुबह हुए सनसनीखेज़ डकैती कांड ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इसाफ स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक में पांच हथियारबंद डकैतों ने कट्टे की नोक पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 15 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने पूरे ज़िले में नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपी कटनी और दमोह की ओर भाग निकले।
’’इंद्राना में मिले सुराग’’
पुलिस जांच में पता चला कि घटना के दो मुख्य संदिग्ध इंद्राना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। मकान मालिक ने उन्हें बिना किसी पहचान पत्र के किराए पर मकान दिया था। घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए। पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
’’वाहन ज़ब्त, फरार आरोपियों की तलाश तेज़’’
पुलिस ने डकैती के संदेहियों का एक दोपहिया वाहन भी ज़ब्त किया है। फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए 30 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में दबिश दे रही हैं। इन टीमों को दूसरे जिलों में भी रवाना किया गया है।
’’आधा सैकड़ा से अधिक संदिग्धों से पूछताछ’’
घटना की गंभीरता को देखते हुए अब तक आधा सैकड़ा से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दिया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान और नेटवर्क खंगाल रही है।
बैंक में मची थी अफरातफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह बैंक खुलते ही पांचों डकैत हथियार लेकर अंदर घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और सोना व नकदी लेकर चंद मिनटों में भाग निकले। घटना के बाद बैंक स्टाफ और ग्राहकों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस बड़े डकैती कांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?