पृथ्वीपुर- समूचे देश और प्रदेश के साथ नगर और ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें कई गतिविधिया शामिल की गई है। और राधाासागर तालाब से पुलिस एवं राजस्व, नगर परिषद विभाग के अधिकारी कर्मचारियो के द्वारा तिरंगा हाथो में लेकर फहराते हुये नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये निकाली गई है। 
राधासागर तालाब से तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक डा रायसिंह नरवरिया, राजस्व विभाग के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एसडीएम सतीश वर्मा, एसडीओपी संजीव कुमार तिवारी, तहसीलदार शुभम मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी मेहमूद हसन, रक्षित निरीक्षक दीपक साहू की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर के राधासागर तालाब से होते हुये सर्किट हाउस, अम्बेडकर तिराहा, मैन रोड, बस स्टेण्ड, फुब्बारा तिराहा होते हुये विभिन्न मार्गो से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगो का नागरिको ने जगह जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद के साथ साथ अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया के नेतृत्व में नगर मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये निकली। जिसमें देश भक्ति के गीत और हाथो में तिरंगा लेकर सभी शामिल थे। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पटेरिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा हम सभी का अभिमान है और उनके द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता और जिले वासियो को तिरंगा यात्रा में शामिल रहकर तिरंगा यात्रा का उददेश्य भी बताया।