मध्य प्रदेश केश शिल्पी बोर्ड के चेयरमैन नंदकुमार वर्मा का आकस्मिक निधन, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था
भोपाल। मध्य प्रदेश केश शिल्पी बोर्ड के चेयरमैन और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नंदकुमार वर्मा का मंगलवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने सादगीपूर्ण स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नंदकुमार वर्मा अपने निवास पर थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नंदकुमार वर्मा लंबे समय से केश शिल्पी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में बोर्ड ने कई योजनाएं शुरू कीं, जिनसे हजारों परिवारों को लाभ मिला। वे न केवल एक कुशल प्रशासक बल्कि समाज में युवाओं के प्रेरणास्रोत भी थे।
मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां परिजनों और प्रशासन द्वारा की जा रही हैं।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?