ओरछा के मुख्य चौराहे पर कलेक्टर ने लहराया 50 फीट ऊंचा 30 बाय 20 का तिरंगा
- नगर परिषद ओरछा और जिला प्रशासन के नेतृत्व में ओरछा नगर में निकाली भव्य रैली
- हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान का निवाड़ी में जोरदार आयोजन
- स्कूल-कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राओं की भागीदारी, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश देने वाली आकर्षक रंगोली
स्वतंत्रता दिवस से पहले निवाड़ी जिले की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी ओरछा देशभक्ति के रंग में रंग चुकी है। प्रदेशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत आज ओरछा तहसील के मुख्य पर एक अद्वितीय दृश्य देखने को मिला, जब कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 50 फीट ऊंचा और 30 बाय 20 फीट आकार का भव्य राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस ऐतिहासिक पल का नेतृत्व कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने किया।
ओरछा का आसमान आज तिरंगे के रंग में रंग गया, मुख्य चौराहे पर फहरते 50 फीट ऊंचे तिरंगे ने हर आंख में गर्व और भावनाओं की चमक भर दी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान का उद्देश्य न केवल हर घर पर तिरंगा फहराना है, बल्कि स्वच्छता और नशामुक्त भारत का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना है। इसी क्रम में ओरछा के कंचना घाट पर जिला प्रशासन ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम स्थल पर नगर पंचायत की टीम और स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ छात्र छात्राओं ने एक आकर्षक रंगोली बनाई, जिसमें स्वच्छता और नशामुक्त भारत का संदेश प्रमुखता से दर्शाया गया। रंगोली में तिरंगे के रंगों का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। सबसे पहले जिला कलेक्टर ने लोगों को व छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई
रैली में उमड़ा जनसैलाब
इस दौरान ओरछा के कंचना घाट से केशव भवन तक एक विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, तहसीलदार सुनील वाल्मिक, ओरछा नगर परिषद सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया, ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा के साथ-साथ केशव भवन के प्राचार्य समेत ओरछा नगर के सभी स्कूलों के प्राचार्य के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा थामे प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय“, “वंदे मातरम्“ और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत“ जैसे नारे लगाए। रैली का मुख्य संदेश था “हर घर तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति और हर गली में स्वच्छता।
नशामुक्ति की शपथ
रैली प्रारंभ होने से पहले सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मंच से उपस्थित लोगों से वादा करवाया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। अपने संबोधन में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारी आज़ादी, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल तिरंगे का सम्मान कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छता और नशामुक्त भारत का संकल्प भी ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी यह साबित करती है कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का गर्व और गौरव है।
हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी
रैली और कार्यक्रम में स्कूलों के शिक्षक, समाजसेवी संस्थाएं, महिला मंडल, व्यापारी संगठन और आम नागरिक उत्साह के साथ शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। 2 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 15 अगस्त तक जिलेभर में जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्येक पंचायत, नगर परिषद और स्कूल-कॉलेज में देशभक्ति, स्वच्छता और नशामुक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में तिरंगा यात्रा, स्वच्छता रैलियां, दीवार लेखन, नारे लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जोड़ा जा रहा है।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?