मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल तिरंगा यात्रा में की शिरकत, तिरंगामय हुआ बड़ा तालाब का बोट क्लब क्षेत्र
भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजधानी भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब का इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल तिरंगा यात्रा की हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की और स्वयं भी यात्रा में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर देश की एकता और सम्मान का संदेश दिया। इसके बाद, एशियाई और ओलंपिक गेम्स में उपयोग होने वाली आधुनिक बोट्स में सवार वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी तिरंगा थामे बड़े तालाब में आगे बढ़े। अनुशासन, गरिमा और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया।
इस अनोखे और रोमांचक आयोजन में राजधानी के सैकड़ों नागरिक, विद्यार्थी और वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी शामिल हुए। पूरे क्षेत्र का नभ, जल और धरा तिरंगामय हो उठा। लहराते तिरंगों, जोशपूर्ण नारों और देशभक्ति के गीतों से माहौल गूंज उठा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और समर्पण की भावना को और मजबूत बनाती है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम की प्रेरणा दें।
प्रशासन के मुताबिक, जल तिरंगा यात्रा में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बोट क्लब के किनारों और आसपास के क्षेत्रों में जुटे रहे।
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई