लाल किले से PM मोदी के 2 बड़े ऐलान: दिवाली पर जीएसटी रिफॉर्म, आज से 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार योजना लागू
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए दो बड़े फैसलों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस दिवाली पर सरकार जीएसटी में सुधार (GST Reform) लाने जा रही है, जिससे आम जनता को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी।
पीएम मोदी ने बताया कि आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले बेटे-बेटियों को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, जो कंपनियां ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराएंगी, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना से लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर फोकस किया। उन्होंने वीर सैनिकों को सलाम करते हुए कहा, “हमारी सेना ने दुश्मन को उसकी कल्पना से परे सजा दी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर कत्लेआम किया था। पूरा देश आक्रोशित था, पूरा विश्व चौंक गया था। उसी आक्रोश का जवाब था ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए खुलासे हो रहे हैं।”
उन्होंने साफ कहा कि भारत अब आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों में फर्क नहीं करेगा और न्यूक्लियर ब्लैकमेल सहन नहीं करेगा। पीएम ने चेतावनी दी, “अगर दुश्मनों ने कोशिश जारी रखी, तो सेना समय, तौर-तरीके और लक्ष्य खुद तय करेगी और मुंहतोड़ जवाब देगी। भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे।”
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर
ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विजिट से गरमाई राजनीति, सुवेंदु बोले—गड़बड़ी नहीं होने देंगे
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण