हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, स्कूल शिक्षा विभाग फिर विवादों में; बी.ए.सी. और सी.ए.सी. शिक्षक दोबारा परेशान
भोपाल।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्कूल शिक्षा विभाग एक बार फिर उन्हीं शिक्षकों को परेशान कर रहा है, जिनके पक्ष में अदालत ने फैसला सुनाया था। मामला बी.ए.सी. (ब्लॉक अकादमिक कोऑर्डिनेटर) और सी.ए.सी. (क्लस्टर अकादमिक कोऑर्डिनेटर) पदों पर प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए शिक्षकों का है, जिन्हें समय से पहले ही वापसी का फरमान सुनाया गया था।
हाईकोर्ट ने पहले ही माना था कि स्कूल शिक्षा विभाग का यह आदेश नियमों के विपरीत है और प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने से पहले शिक्षकों को हटाना गलत है। अदालत ने विभाग का आदेश रद्द करते हुए कहा था कि इन शिक्षकों पर कूलिंग पीरियड लागू नहीं होता। फैसले के बाद 22 अप्रैल 2025 को सभी शिक्षकों को पुनः प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया।
लेकिन, दो महीने बाद ही विभाग ने फिर से प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द कर शिक्षकों की मूल विभाग में वापसी का आदेश जारी कर दिया। इससे आक्रोशित होकर शिक्षक एक बार फिर हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे।
हाईकोर्ट ने शिक्षकों की ओर से अधिवक्ता प्रवीण वर्मा और डॉ. ज्योति प्रवीण की दलीलें सुनने के बाद विभागीय आदेश पर स्थगन दे दिया और अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय की है।
शिक्षकों का आरोप है कि स्कूल शिक्षा विभाग अदालती आदेश का माखौल बना रहा है और बार-बार मनमानी कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। वहीं, विभाग इस पर कोई स्पष्ट जवाब देने से बच रहा है।
इस पूरे मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह एक बार फिर साबित कर रहा है कि प्रशासनिक मनमानी को रोकने के लिए न्यायालय के हस्तक्षेप की आवश्यकता बनी हुई है।
गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, महंगाई ने फिर तोड़ी कमर
मजदूर दिवस 2026: मायावती बोलीं— आउटसोर्सिंग से बढ़ रही बेरोजगारी, मजदूरों पर असर गहरा
कानून-व्यवस्था पर फोकस: नोएडा में धारा 163, हर गतिविधि पर ड्रोन की नजर
क्रूज हादसे में 9 की मौत, 20 साल से चल रहा था संचालन, राहत-बचाव तेज
ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विजिट से गरमाई राजनीति, सुवेंदु बोले—गड़बड़ी नहीं होने देंगे
आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?