स्वतंत्रता दिवस के ये दो बड़े रिकॉर्ड, सबसे लंबा भाषण और सबसे ज्यादा ध्वजारोहण किसके नाम?
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) का दिन हर भारतवासी के लिए बहुत खास होता है। यह वह दिन होता है जब भारत की आजादी के उपलक्ष में लाल किले पर तिरंगा लहराया जाता है। इसके अलावा लोगों के घर, दफ्तरों, सोसाइटी, स्कूलों में झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दिन हम उन बलिदानियों को याद करते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर दिए।
आज 79वां स्वतंत्रता दिवस है और प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं। यह 12वीं बार है जब वह लाल किले की प्राचीर से देशवासियों का संबोधन कर रहे हैं। लाल किले पर सबसे अधिक राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले प्रधानमंत्री की लिस्ट में पीएम मोदी तीसरे स्थान पर है और पहला स्थान जवाहरलाल नेहरू के नाम है। नेहरू जी 17 बार यहां से ध्वज फहरा चुके हैं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 16 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। चलिए आज आपको बता देते हैं कि यहां से सबसे लंबा और सबसे छोटा भाषण किसने दिया है।
PM मोदी का सबसे लंबा भाषण
लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम दर्ज है। साल 2024 में उन्होंने यहां से 98 मिनट तक भाषण दिया था। उनसे पहले जवाहरलाल नेहरू 1947 में 72 मिनट का भाषण दे चुके हैं। जवाहरलाल नेहरू के इस रिकॉर्ड को 2015 में पीएम मोदी 88 मिनट के भाषण के साथ तोड़ चुके हैं।
किसका था सबसे छोटा भाषण
सबसे छोटे भाषण की बात करें तो यह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के नाम पर है। यह 14 मिनट का भाषण था। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेई ने भी यहां से कम समय के भाषण दिए हैं।
इस साल की थीम
इस साल लाल किले पर जो कार्यक्रम रखा गया है इसकी थीम नया भारत रखी गई है। इस समारोह के जरिए समृद्ध, साहसिक और सुरक्षित और लगातार आगे बढ़ते भारत की छवि पेश की जाएगी।
पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
बरगी बांध क्रूज हादसाः डूबती दुनिया में ममता का सहारा, मां-बेटे की तस्वीर ने रुलाया पूरे शहर को
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
फडणवीस बोले—मराठी सीखें सभी, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा नहीं
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
राशन न मिलने से नाराज़गी, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा