CM, डिप्टी CM और मंत्रियों ने फहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ में गूंजा देशभक्ति गीत
रायपुर : देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री साय प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली
बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके डिप्टी सीएम साव प्रदेश के नाम सीएम के संदेश का वाचन कर रहे।
जगदलपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली
जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान ताड़मेटला में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन भी किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री में अपने उद्बोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। साथ ही बताया कि बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पामेड़ में बैंक की शुरुआत की गई है। वहीं 20 माह जवानों ने 450 नक्सलियों को मार गिराया है, 1578 को गिरफ्तार किया गया है। मार्च 2026 में देश नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा 1589 नक्सलियों ने हथियार छोड़ चुके है। 50 बंद स्कूल फिर से खोले गए है। 327 गावों में बुनियादी सुविधाएं मिली है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गुरुकुल खेल परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी एवं पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद तीनों ने परेड का निरीक्षण किया। 79 स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शासकीय कर्मचारीयों के साथ पुलिस विभाग, वन विभाग, NCC, NSS, के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल
ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी
तेज आंधी के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, जबलपुर हादसे में बड़ा खुलासा