कृषि अनुसंधान को लेकर आईजीकेवी और उज्बेकिस्तान में नई साझेदारी
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) रायपुर और डेनाऊ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी, उज्बेकिस्तान के बीच शिक्षा और अनुसंधान सहयोग के तहत उज्बेकिस्तान का आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त को रायपुर आएगा।
रेक्टर डॉ. आयेबेक रोजिव के नेतृत्व में आने वाला दल आईजीकेवी की अधोसंरचना और अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन करेगा। इसी दिन कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र होगा, जिसमें कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त कार्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. आर.के. अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।
यह दौरा 17 अप्रैल 2025 को हुए एमओयू का हिस्सा है, जिसके तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थी व वैज्ञानिक परस्पर अध्ययन और शोध कर सकेंगे। संयुक्त अनुसंधान में सब्जियां, तिलहन, रेशेदार फसलें, मछली पालन, फॉरेस्ट्री, कृषि रसायन, पौध संरक्षण, कृषि व्यवसाय, उद्यमिता और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा, सलीम डोला ‘हमजा’ बनकर विदेश में सक्रिय
महंगाई पर कांग्रेस का हमला तेज, LPG दाम बढ़ने पर उठाए सवाल
60 दिन के युद्ध कानून पर अमेरिका में बवाल, ईरान संघर्ष ने बढ़ाया टकराव
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग बनी फैशन शो, रेड आउटफिट में सितारों का जलवा
प्री-मानसून एक्टिव, इन दिनों देश के कई हिस्सों में होगी जोरदार बारिश
बहनों के लिए खुशखबरी, मई में आएगी 1500 रुपए की अगली किस्त
दादा-पोते का प्यारा रिश्ता: राकेश रोशन की पोस्ट ने जीता दिल
ईरान का पलटवार: ट्रंप के दावे के बाद दी गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी
तेज आंधी के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, जबलपुर हादसे में बड़ा खुलासा