नर्मदापुरम। देश की आज़ादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभार जिला नर्मदापुरम के पुलिस परेड ग्राउण्ड में भव्य मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा  ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया गया और परेड की सलामी ली गई।

समारोह में उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन किया गया। संदेश में मुख्यमंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ष्विकसित भारतष् के संकल्प और ष्समृद्ध मध्यप्रदेशष् के विज़न को साकार करने हेतु सभी नागरिकों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति के लिए हमें सजग, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निष्ठा से निभानी होगी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक श्री सीतासरन शर्मा, विधायक श्री विजयपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री गुरु करन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। परेड ग्राउंड देशभक्ति के गीतों, तिरंगे की लहराती छटा और उपस्थित नागरिकों के जोशीले नारों से गूंज उठा। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मार्चपास्ट ने लोगों में उत्साह और गर्व की भावना भर दी।