सौरभ को फिर से शहर की कमान, संजय यादव बने ग्रामीण अध्यक्ष
सौरभ को फिर से शहर की कमान, संजय यादव बने ग्रामीण
अध्यक्ष
जबलपुर। कांग्रेस ने रविवार को अपने जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी। संगठन सृजन अभियान के तहत घोषित की गई इस सूची में जबलपुर शहर अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर सौरभ ‘नाटी’ शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर पूर्व विधायक संजय यादव को मौका मिला है।
सूची जारी होते ही दोनों नेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की पहल पर प्रदेश में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया था। गुजरात मॉडल की तर्ज पर बनाए गए इस अभियान के तहत लंबे समय से जिला अध्यक्षों के नाम पर मंथन चल रहा था। केंद्रीय पर्यवेक्षकों से लेकर प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की मौजूदगी में कई दौर की बैठकें हुई थीं।
आखिरकार आज सूची जारी होने के साथ ही अटकलों पर विराम लग गया है। अब देखना होगा कि नए अध्यक्ष संगठन को कितनी मजबूती दे पाते हैं।
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बरगी डैम में मौत का मंजर: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी