*शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर 42 राजस्व अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी
*शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पाए जाने पर 42 राजस्व अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी*
इंदौर,
इंदौर जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने जिले के 42 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं । ज्ञात रहे की मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) जिला इकाई इंदौर के आह्वान पर विगत 6 अगस्त से समस्त राजस्व अधिकारी (आपदा प्रबंधन कार्यों को छोड़कर) समस्त कार्यों से विरत है। समस्त राजस्व अधिकारियों के शासकीय कार्यों से विरत रहने से राजस्व प्रकरण अधिक संख्या में लंबित हो रहे हैं, जिससे आमजन को अत्यधिक असुविधा हो रही है। इसे शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानी जा रही है। शासकीय कार्य से विरत रहने पर जिले के 42 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का एक दिन का वेतन काटने के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बरगी डैम में मौत का मंजर: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, कई लापता
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी