कनाडा के 10,000 ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ ने की हड़ताल, कंपनी की सभी उड़ानें निलंबित
टोरंटो। एयर कनाडा के 10,000 से ज्यादा ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ शनिवार से हड़ताल पर चले गए, जिसके बाद कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इस घटनाक्रम से दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है। इस बीच कनाडा सरकार ने विमानन कंपनी और उसके ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ के संघ पर काम पर लौटने और समझौता करने का दबाव बनाया है। संघीय रोजगार मंत्री पैटी हज्दू ने मामले में सरकारी हस्तक्षेप की घोषणा करते हुए कहा कि अभी अर्थव्यवस्था को जोखिम में डालने का समय नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हज्छू ने एयर कनाडा के 10,000 से ज्यादा ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ से जल्द काम पर लौटने को कहा उन्होंने कहा कि बातचीत बेनतीजा रही। यह स्पष्ट है कि दोनों पक्ष कुछ प्रमुख मुद्दों को सुलझाने के करीब नहीं हैं और उन्हें मध्यस्थ की मदद की जरुरत होगी। उन्होंने कहा कि सेवाओं को पूरी तरह से फिर शुरू करने में कई दिन लग सकते हैं और यह कनाडा औद्योगिक संबंध बोर्ड पर निर्भर करेगा। एयर कनाडा के ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ की हड़ताल के बाद कंपनी ने शनिवार को अपनी सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की।
रिपोर्ट के मुताबिक एम्प्लॉइज के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अनुबंध की शर्तों को लेकर कोई समझौता न होने के बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इसके थोड़ी देर बाद एयर कनाडा का बयान आया कि वह अपना सभी परिचालन फिलहाल रोक रहा है। कनाडा की सबसे बड़ी विमानन कंपनी और उसके 10,000 से ज्यादा ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ के बीच अनुबंध को लेकर लड़ाई और बढ़ गई।
बता दें कर्मचारी संघ ने कंपनी के सरकार-निर्देशित समझौते को स्वीकार करने के अनुरोध को ठुकरा दिया, जिसके तहत हड़ताल करने का उसका अधिकार समाप्त हो जाता है और तीसरे पक्ष के मध्यस्थ को नए अनुबंध की शर्तें तय करने की अनुमति मिल जाती है। एयर कनाडा और उसके ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले संघ के बीच गतिरोध बढ़ने से लाखों यात्री मुश्किल में फंस गए हैं। कंपनी का परिचालन पूरी तरह से ठप होने से हर रोज करीब 1.30 लाख यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है, जबकि 25,000 कनाडाई कई देशों में फंसे हो सकते हैं।
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक