बड़ी खबर: सिहोरा खितौला बैंक डकैती का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार – 1 अब भी फरार, ₹1.83 लाख नगद समेत हथियार और वाहन बरामद
जबलपुर। सिहोरा खितौला में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज बैंक डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹1 लाख 83 हजार नगद, एक कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
घटना का विवरण
11 अगस्त को थाना खितौला अंतर्गत इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में धावा बोला था। आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों को डरा-धमकाकर लाकर तोड़ दिया और उसमें रखे 14 किलो 875 ग्राम सोना तथा ₹5 लाख 8 हजार नगद लूट ले गए थे। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक जबलपुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद जिलेभर की पुलिस टीमों को डकैती का खुलासा करने में लगाया गया।
विवेचना और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने मौखिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया। जानकारी सामने आई कि आरोपी इन्द्राना कस्बे में किराये का मकान लेकर रह रहे थे और वहीं से इस बड़ी वारदात की योजना बनाई गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई –
-
रहीस लोधी
-
सोनू वर्मन
-
हेमराज
-
विकास चक्रवर्ती
इनके कब्जे से लूटी गई राशि और वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए 5 विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की संगठित वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप