सोशल मीडिया में वायरल वीडियो बटोर रहा खूब सुर्खियां

जबलपुर। वैसे तो आप सभी ने जन्म दिवस के अवसर पर तरह तरह के भव्य आयोजन होते हुए देखे होंगे, एक ऐसा जन्मदिन मनाते हुए शायद ही आपने देखा होगा, जिसका स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है, दरअसल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक समाजसेवी आशीष विश्वकर्मा और उनकी पत्नी भावना विश्वकर्मा ने अपने बिटिया शुभकामना विश्वकर्मा का जन्मोत्सव 15 अगस्त को कुछ अलग ही तरह से मना कर समाज को जागरूक करने और किसी को कैद में न रखने का अनूठा संदेश दिया। जिसमें समाजसेवी के द्वारा देखा गया कि दुकान में बंद पिंजरे से दर्जनों तोते कैद हैं, जो अपनी आजादी की ओर निहार रहे हैं, जिन्हें देखकर उन्होंने सोचा कि क्यों न वह अपनी बेटी शुभकामना विश्वकर्मा, जिसका प्रथम जन्मदिन है और स्वतंत्रता दिवस का भी दिन है, तो उन्हें खरीद कर उन्हें उनका आशियाना दिलाने पिंजरे से आजाद किया जाए। जिसके बाद दर्जनों तोतों को शुभकामना विश्वकर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आजाद किया गया, जिससे उन्हें आजादी मिल सकी। जिससे तोते आजाद हो सके, इस दौरान उनकी आजादी देखते ही बनी।

समाजसेवी और पेशे से पत्रकार आशीष विश्वकर्मा और उनकी पत्नी भावना विश्वकर्मा ने बताया कि उनका हमेशा प्रयास होता है कि अपने बच्चों के जन्मदिन के अवसर वह कुछ ऐसा कार्य करें जो एक मिसाल बने और उस मिसाल से हर कोई प्रेरणा लेते हुए इसी तरह से अपना और अपने परिवार के सदस्यों का जन्मोत्सव मनाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे शुभ विश्वकर्मा के जन्मदिन 19 सितंबर 2024 को भी दर्जनों तोतों को भी बंद पिंजरे में कैद देखकर दुकान से खरीदकर उन्हें आजाद करने का कार्य किया था। इस तरह से पत्रकार आशीष विश्वकर्मा और उनकी पत्नी भावना विश्वकर्मा ने यह निर्णय लिया कि अब वह अपने बच्चों के हर जन्मदिन में इस तरह से तोतों को बंद पिंजरे के कैद से आजादी दिलाने का कार्य करेंगे और अब बिटिया शुभकामना विश्वकर्मा के 15 अगस्त 2025 को प्रथम जन्मदिन पर उन्होंने दर्जनों तोतों को आजाद कर उन्हें उनका घर दिला कर अनूठा कार्य कर मिसाल पेश की। जिसकी हर वर्ग सराहना कर रहा है।