जबलपुर: बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, बीजेपी नेता समेत 5 घायल, चाकू-तलवार से हमला
जबलपुर । बरगी थाना क्षेत्र के बरगी नगर में स्थित एसएसबी रिसोर्ट में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच हुई रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग और दूसरे पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना बरगी नगर के सहसपुरी स्थित एक फार्म हाउस में हुई, जहां शरद यादव की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में अभिलाष चौधरी, आशुतोष नाथ, विष्णु रजक और राहुल पाठक अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान, दूसरे पक्ष से बीजेपी मंडल अध्यक्ष गोलू आर्मो, राजेंद्र पटेल, अंकित पटेल और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे।
सिगरेट मांगने पर शुरू हुआ विवाद
घायलों में से एक युवक ने बताया कि विवाद की शुरुआत सिगरेट मांगने को लेकर हुई। गोलू आर्मो और उनके साथियों ने सिगरेट मांगी, जिसका अभिलाष चौधरी ने विरोध किया। इसी बात पर भाजपा नेता और उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने अपने पास रखे चाकू से इन चारों युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में अभिलाष, आशुतोष, विष्णु और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि एसएसबी रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद की जानकारी मिली थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आपसी रंजिश के चलते बीजेपी नेता गोलू आर्मो, अंकित पटेल, राजेंद्र पटेल और उनके अन्य साथियों ने चाकू-तलवार से हमला किया।पुलिस ने घायलों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश भी शुरू कर दी है।
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत