JABALPUR NEWS: कुएं में मिली 98 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग महिला की लाश, हादसा या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के घुन्सौर गाँव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत के पास बने कुएं से 98 वर्षीय एक नेत्रहीन बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह एक दुखद हादसा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान शांति बाई चौधरी के रूप में हुई है। उनके बेटे कुन्नुलाल चौधरी (65) ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने परिवार और मजदूरों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत में धनिया निकालने गए थे। उनकी मां, शांति बाई, जो कि आंखों से बिल्कुल देख नहीं पाती थीं, घर पर अकेली थीं।
दोपहर लगभग 1:30 बजे जब कुन्नुलाल घर लौटे तो देखा कि उनकी मां बिस्तर पर नहीं थीं। उन्होंने घर और आसपास तलाश करना शुरू किया। इसी दौरान, जब उन्होंने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत के पास बने कुएं में झाँका, तो उन्हें अपनी मां का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इसके बाद, परिवार के सदस्यों और मजदूरों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक शांति बाई की मौत हो चुकी थी।
तिलवारा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नेत्रहीन होने के बावजूद बुजुर्ग महिला कुएं तक कैसे पहुंची। पुलिस यह भी जाँच कर रही है कि कहीं यह कोई साजिश तो नहीं है।
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत