दिल्ली में एक बार फिर स्कूल को उड़ाने की धमकी, अभिभावकों में दहशत
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बड़े स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. हालांकि ये धमकी कोई नई बात नहीं हैं. इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं. कई बार ये हॉक्स कॉल निकली हैं. अब आज द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को आज बम की धमकी भरा फोन आया. अधिकारियों द्वारा एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है.
फिलहाल स्कूल परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल आज जैसे ही बम की सूचना प्राप्त हुई पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस बात की जानकारी अग्निशमन सेवा की ओर से दी गई. कहा जा रहा है कि कंट्रोल रूप के पास ये सूचना सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर आई थी.
छात्रों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया
अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही धमकी की कॉल आई, स्कूल प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के आधार पर द्वारका सेक्टर-12 स्थित स्कूल में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. छात्रों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया. उनके माता-पिता को भी सूचना दी गई. ताकि किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट ना फैले.
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बम की धमकी की खबर मिली तुरंत चार दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. पूरे स्कूल और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा घेरा बनाया गया. फिर सील कर दिया गया. पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता परिसर के हर भाग की तलाशी ले रहा है. अभी तक ऐसी चीज नहीं मिली है जो संदिग्ध हो.
इलाके में दहशत और तनाव
इस घटना के बाद से इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है. कई अभिभावक भी मौके पर पहुंचे हुए हैं, जो अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता में दिखाई दिए. पुलिस का कहना है कि यह धमकी भरा कॉल शरारती तत्वों का भी हो सकता है. कॉल की लोकेशन और फोन नंबर की जांच की जा रही है. साइबर सेल और तकनीकी टीम भी इस मामले में जुटी है ताकि कॉल करने वाले की पहचान जल्द की जा सके.
वहीं दिल्ली के श्रीराम वर्ल्ड स्कूल में भी मिली बम की धमकी मिलने की खबर सामने आई है. स्कूल से छात्रों को वापस भेज दिया गया है. गौरतलब है कि दिल्ली और एनसीआर में बीते कुछ महीनों से स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की धमकी भरे कॉल्स की घटनाएं बढ़ी है.
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़