लोहरौरा में डीप फ्रीजर ब्लास्ट से किराना दुकान में भीषण आग, 10 लाख का नुकसान
सतना। जिले के लोहरौरा गांव में रविवार रात बड़ा हादसा टल गया है। किराना दुकान में रखे डीप फ्रीजर का कंप्रेशर देर रात करीब डेढ़ बजे ब्लास्ट हो गया है। ब्लास्ट के बाद दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीछे मकान होने से खतरा और बढ़ गया था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। चार दमकल वाहनों की मदद से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में लाखों रुपए का किराना सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के अनुसार लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यदि आग पीछे बने मकान तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
ओडिशा में आया भूकंप, छत्तीसगढ़ तक महसूस हुआ असर