‘गदर 3’ की घोषणा, सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी दोबारा मचाएगी धमाल?
मुंबई : ‘गदर 3’ के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। हालिया इंटरव्यू में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इस फिल्म की घोषणा की है। क्या तीसरी किश्त में अमीषा पटेल भी सकीना के किरदार में नजर आएंगी? दरअसल, पिछले दिनों अमीषा पटेल और अनिल शर्मा के बीच मनमुटाव हुआ था। अपनी फिल्म ‘गदर 3’ की कहानी, मेकिंग को लेकर डायरेक्टर ने अपडेट दिया। साथ ही अमीषा पटेल के साथ अब रिश्ता कैसा है, इस पर भी बात की।
अनिल शर्मा बोले- ‘जरूर बनेगी गदर 3’
न्यूज18 शोशा से की गई हालिया बातचीत में अनिल शर्मा कहते हैं, ‘अमीषा के साथ मेरा रिश्ता अब बहुत अच्छा है। वक्त के साथ-साथ सब चीजें सही हो जाती हैं। अभी सब बढ़िया है।’ वह आगे कहते हैं, ‘सकीना (अमीषा पटेल) और तारा (सनी देओल) ‘गदर’ फिल्म सीरीज का एक जरूरी हिस्सा हैं। लेकिन हम ‘गदर 3’ की रिलीज से पहले उनके रोल के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करेंगे। ‘गदर 3’ जरूर बनेगी। हमने ‘गदर 2’ के आखिरी सीन में ही दर्शकों से वादा कर दिया है। जहां उत्कर्ष शर्मा के किरदार जीते को बताया जाता है कि वह सेना में भर्ती होने के लायक है। हमने फिल्म का अंत इसी मैसेज के साथ किया था।’
दो साल के अंदर शुरू होगी ‘गदर 3’ की शूटिंग
अनिल शर्मा ने आगे कहा, ‘फिल्म ‘गदर 3’ बनने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन दर्शक चिंता ना करें, इसमें 20 साल और नहीं लगेंगे। हमें उम्मीद है कि अगले दो साल में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। हम स्क्रिप्ट पर काम कर चुके हैं। यह तारा (सनी देओल) और जीते (उत्कर्ष शर्मा)की कहानी पर फोकस होगी।’
अमीषा पटेल को क्यों थी अनिल शर्मा से नाराजगी?
बताते चलें कि जब ‘गदर 2’ रिलीज हुई तो अमीषा पटेल को बिना बताए इसका क्लाइमैक्स शूट कर लिया गया। इस बात से अमीषा नाराज हो गईं। लेकिन इस नाराजगी के बावजूद भी अमीषा पटेल ने पिछले दिनों मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कहा था कि वह पुरानी बातों को भूल जाना चाहती है। अगर सही पेपरवर्क होगा तो वह ‘गदर 3’ करना चाहेंगी।’
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका