28 वर्षीय युवक को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली घायल गोली लगने से ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रो में फेली दहशत
पृथ्वीपुर-थाना अंतर्गत आने वाले विरौरापहाड पृथ्वीपुर मार्ग पर अज्ञात बदमाशो ने 28 वर्षीय युवक को दिन दहाडे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में दहशत फेल गई है।
सकेराभडारन ग्राम निवासी विजय पुत्र अमर राजपूत राजपूत उम्र 28 वर्ष जो मनेथा ग्राम स्थित शराब दुकान पर शराब का विक्रय करता है और सोमबार को दोपहर 2 बजे के लगभग वह अपनी बाइक से सकेरा से पृथ्वीपुर की ओर आ रहा था इसी दौरान रास्ते में पडने वाले गुराह महुआ कुऐं के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने कटटे से फायर कर युवक को गोली मार दी। जिससे युवक के बाये पैर के पास लगी। और वह लहुलुहान हो गया। सूचना मिलते ही परिजन पहुचे जहां उन्होने घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र लेकर आने और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने परिजनो के साथ घायल अवस्था में उपचार के लिये युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडीकल काॅलेज के लिये रिफर कर दिया। घायल युवक की पत्नि संध्या लोधी ने आरोप लगाया कि उनके पति को पहले से कुछ लोग धमकी देते आ रहे है और आज पति शराब दुकान से 3.15 लाख रूपये लेकर बैंक में जमा करने के लिये पृथ्वीपुर जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात बदमाशो ने उनके साथ घटना को अंजाम दिया गया है। इन आरोपियो के खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग भी पत्नि ने की है। एसडीओपी संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जैसे ही जानकारी लगी तो तत्काल मौके पर पहुचकर घटना स्थल पर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल को रवाना किया और मामले की बारिकी से जांच कर तथ्य जुटाये जा रहे है। जिसमें घायल के परिजनो ने तीन बदमाश के द्वारा घटना को अंजाम देना और पैसे लेकर भाग जाने का आरोपो की बारिकी से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आयेगे उनके तहत आगे शख्त कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होने बताया कि थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मौके पर टीम को भेजकर आरोपियो की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
मध्य प्रदेश में मातम: 6 बच्चों समेत 16 की मौत, सरकार अलर्ट
मध्य प्रदेश के धार में भीषण दुर्घटना, कई परिवार उजड़े
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर