पृथ्वीपुर- प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही राहवीर योजना जान बचाईये सम्मान पाईये के तहत जिला परिवहन अधिकारी एवं उनकी सहयोगी टीम के द्वारा जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
कलेक्टर लोकेश कुमार जागिंड के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में विभाग की टीम के द्वारा वाहन चालको को रोककर उन्हे पम्पलेट देकर राहवीर योजना के बारे में विस्तार से समझाईस देते हुये जागरूक किया गया। श्री सोनी जागरूक करते हुये बताया कि राहवीर योजना एक बहुत ही कारगार योजना है इसमें दुर्घटना ग्रस्त हुये व्यक्तियो को तत्काल अस्पाताल पहुचाने की यह राहवीर योजना है जिसके तहत सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाकर उसके तहत 25 हजार रूपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में नकद और प्रशस्ती पत्र दिया जाता है। दुर्घटना के एक घण्टे के भीतर घायल को अस्पाताल पहुचाकर राहवीर बनते है। जिसके लिये 10 सर्व श्रेष्ठ राहवीरो को को 1 लाख राष्ट्रीय स्तर पर, एक राहवीर को अधिकतम 5 बार पुरूष्कार जिसमें 25 हजार नकद और प्रशस्तीपत्र शासन द्वारा दिया जाता है। कोई भी नागरिक इसके लिये जो भी गंभीर रूप से घायल को अस्पाताल पहुचाये, पीडित की हालत गंभीर हो, ब्रेन, स्पाइनलइंर्जी, सर्जरी या मृत्यु, में पात्रता रहती है। केसलेश इलाज नामांकित अस्पातालो में डेढ लाख तक निशुल्क उपचार पीडित के पहुचते ही तुरंत इलाज करना सुनिश्चित किया गया है। उन्होने जागरूक करते हुये लोगो से अपील कर कहा कि आपका एक कदम किसी की जिदंगी बचा सकता है। इसलिये राहवीर बनिये, नायक बनिये और दूसरो को भी इसके लिये प्रेरित कर उन्हे जागरूक कर आवश्यक रूप से करना है। आपके राहगीर बनने से दुर्घटना होने पर किसी की जान बचाने ही एक बहुत बडा सम्मान है।