जबलपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री चंद्र कुमार भनोत का आज, 19 अगस्त को सुबह दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर फैल गई है।

श्री भनोत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9:30 बजे से गोरखपुर स्थित उनके निवास पर रखा गया है। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4:00 बजे उनके निजी निवास (भनोत हाउस, गोरखपुर थाने के सामने) से शुरू होकर गुप्तेश्वर मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्री भनोत के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें एक अनुभवी और जनप्रिय नेता के तौर पर याद किया जा रहा है, जिन्होंने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।