जबलपुर में इलाज कराना है तो स्मार्ट सिटी अस्पताल जाओ वरना जान से मार देंगे!
जबलपुर। शहर में इलाज कराने पहुंचे मरीज़ों की ज़िंदगी पर अब नए ख़तरे मंडराने लगे हैं। गोटेगांव से एक गंभीर मरीज को लेकर मेडिकल अस्पताल आ रही एम्बुलेंस को बीती रात हथियारबंद गुंडों ने बायपास पर रोक लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। यह गुंडागर्दी किसी आम झगड़े का हिस्सा नहीं थी, बल्कि सीधे-सीधे दबंगई थी कि जबलपुर इलाज कराने आना है तो स्मार्ट सिटी अस्पताल ही आना होगा, नहीं तो जिंदा नहीं बचोगे। भेड़ाघाट पुलिस ने घायल चालक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
मेडिकल लाएं तो अंजाम होगा बुरा-
एफआईआर में दर्ज एम्बुलेंस चालक के बयान के अनुसार तरुण और यशवंत नाम के दो हमलावर काले रंग की कार से उतरे और उसे जबरन रोककर नाम पूछा। देखते ही देखते दोनों ने डंडे और घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित चालक को हाथ-पैर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। जाते-जाते आरोपियों ने खुली धमकी दी कि मेडिकल अस्पताल में मरीज लाना बंद करो, वरना अंजाम बुरा होगा।
संचालक अमित कर रहा मॉनिटरिंग-
सबसे बड़ा खुलासा यह है कि पीड़ित ने हमलावरों की पहचान कर ली और बताया कि दोनों स्मार्ट सिटी अस्पताल, जबलपुर में काम करते हैं। यही नहीं, पीड़ित ने साफ तौर पर पुलिस को बताया है कि यह दबाव और हमला स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर व संचालक डॉ. अमित खरे और उनके गुर्गों के इशारे पर किया गया।
मरीज़ों की ठेकेदारी को लेकर लड़ाई-
यह घटना सिर्फ एक एम्बुलेंस चालक पर हमला नहीं बल्कि जबलपुर के स्वास्थ्य तंत्र पर सवालिया निशान है। मरीजों की जान बचाने के बजाय अगर अस्पतालों के बीच इस तरह की मरीज़ों की ठेकेदारी की लड़ाई सड़कों पर उतर आई है, तो आम जनता कहां जाएगी?
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता