जबलपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, मुंबई और हैदराबाद में दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। जबलपुर के नुनसर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को सिवनी से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सचिन गौंड (निवासी सिवनी) ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद आरोपी पीड़िता को अपने साथ मुंबई और हैदराबाद ले गया, जहां उसने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।
पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर वापस आई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद, नुनसर पुलिस चौकी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी सचिन गौंड को उसके गृहनगर सिवनी से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता