जबलपुर में फिर मिला अफगानी युवक ! एटीएस ने सतपुला पुल से किया गिरफ्तार, पहले पकड़े गए आरोपी का है रिश्तेदार
जबलपुर। शहर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे अफगानी नागरिकों के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड) ने एक और अफगानी युवक याकूब खान को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह पहले गिरफ्तार किए गए अफगानी नागरिक सोहबत अली का रिश्तेदार है।
एटीएस की टीम ने याकूब खान को सतपुला पुल के पास से उस समय हिरासत में लिया, जब वह वहां फेरी लगाकर कंबल और गर्म कपड़े बेचने का काम कर रहा था।
जांच में पता चला है कि याकूब खान भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे ही जबलपुर में रह रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह उसी मकान में रह रहा था, जहां से कुछ समय पहले सोहबत अली को गिरफ्तार किया गया था। यह मकान ओमती थाना क्षेत्र के आठ नल मोहल्ले में स्थित है।
याकूब खान की गिरफ्तारी के बाद एटीएस की टीम उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े और भी कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के नेटवर्क को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा