नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज एक शख्स ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री अपने कैंप ऑफिस पर साप्ताहिक जनसुनवाई कर रही थीं। हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह घटना बुधवार सुबह की है। जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास आया, जोर से चिल्लाया, उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज करने लगा। हमलावर ने मुख्यमंत्री के साथ गंभीर रूप से हाथापाई भी की, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह गए।

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक हमले की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री पर हुए इस हमले को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है।

इस घटना की दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में कड़ी निंदा की गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की है।