व्यापारी के स्कूटर की डिग्गी से बदमाशों ने उड़ाए 3 लाख जयस्तंभ चौक के पास दिनदहाड़े वारदात से हडक़ंप
सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जयस्तंभ चौक पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी की स्कूटर से 3 लाख रुपए पार कर दिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से मार्केट में हडक़ंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कामता टोला निवासी राजमन गुप्ता जयस्तंभ चौक के पास स्थित कम्युनिटी सेंटर के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की दोपहर को वह किसी व्यावसायिक काम के लिए कुछ रकम निकालने संग्राम कॉलोनी स्थित इंडियन बैंक की ब्रांच में पहुंचे और कुछ देर में ही 3 लाख रुपए प्राप्त कर स्कूटर की डिग्गी में रख लिए। इसके बाद राजमन गुप्ता दुकान के लिए निकल पड़े। तकरीबन साढ़े 12 बजे वह जयस्तंभ चौक के पास पहुंचे और सडक़ किनारे स्कूटर खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे। इसी बीच किसी बदमाश ने डिग्गी का लॉक तोडक़र नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सब्जी दुकान से लौटने पर व्यापारी को पैसे गायब होने की बात पता चली, तब उन्होंने आसपास खोजबीन करने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
सीसीटीवी कैमरे में दिखे 3 संदिग्ध
दिनदहाड़े 3 लाख की चोरी की बात पता चलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बैंक से लेकर जयस्तंभ चौक के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से भी कैमरों की रिकॉर्डिंग को बारीकी से जांचा गया, जिनमें 2 मोटरसाइकिलों पर 3 संदिग्ध बैंक से लेकर जयस्तंभ चौक तक राजमन गुप्ता की स्कूटर के पीछे कुछ दूरी बनाकर लगातार मूवमेंट करते दिख रहे हैं। वहीं पैसे चोरी होने के पश्चात दोनों बाइकें कहीं नजर नहीं आईं। ऐसे में पूरी संभावना है कि इन्हीं बाइक सवारों ने ही नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस अब संदिग्धों को चिन्हित करने में जुट गई है। टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के बाद संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बैंक से जयस्तंभ चौक तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपी जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा