स्कूल में पढ़ाने की बजाय सोते मिले शिक्षक, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
सतना। जिले के रामपुर बाघेलान विकासखंड के ग्राम झंड हाई स्कूल में एक शिक्षक की घोर लापरवाही सामने आई है। स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय शिक्षक शिवकुमार चौधरी कुर्सी पर गहरी नींद लेते हुए पाए गए। यह पूरा वाकया मंगलवार का है, जब वे स्कूल पहुंचते ही कार्यालय में जाकर कुर्सी पर सो गए। इस दौरान एक ग्रामीण ने उनका वीडियो बना लिया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि शिक्षक अक्सर स्कूल में इसी तरह सोते रहते हैं। लोगों ने चिंता जताई कि ऐसी लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, कुछ लोगों ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है सरकार इन शिक्षकों को पढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि स्कूल में सोने के लिए वेतन देती है।
मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई है। उन्होंने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोग अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो और बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा