बेटिकट पकड़ी गई छात्रा से महिला टीसी ने की मारपीट जुर्माना भरने के बाद ऑफिस में किया हंगामा
सतना। रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक कॉलेज छात्रा ने महिला टिकट चेकर (टीसी) पर मारपीट और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाया। मामला ट्रेन नंबर 13201 पटना से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस का है, जिसमें जिले के चूंद गांव निवासी छात्रा शालिनी तिवारी जैतवारा से बैठकर सतना आई थी। परीक्षा देने के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरने के बाद जब वह निकासी गेट से बाहर जा रही थी, तभी ड्यूटी पर तैनात महिला टीसी रेनू सिंह ने उससे टिकट मांगा। छात्रा के पास टिकट न मिलने पर टीसी ने उससे 330 रुपए का जुर्माना भरने को कहा।
छात्रा का आरोप है कि जुर्माना भरने की बात के दौरान महिला टीसी ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जब उसने इसका विरोध किया तो टीसी ने थप्पड़ मार दिया जिससे उसका सिर दरवाजे से टकरा गया और उसे चोट आ गई। इस बीच दोनों में बहस और तेज हो गई। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि वहां पहुंचे एक अन्य टीसी ने उसे लात मारने की धमकी दी।
आरपीएफ दोनों पक्षों को थाने ले गई
घटना के समय आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। वहां छात्रा ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए महिला टीसी पर मारपीट का आरोप दोहराया। हालांकि इस दौरान उसने 330 रुपए जुर्माना भी भर दिया। आरपीएफ ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के बाद छोड़ दिया। आरपीएफ का कहना है कि छात्रा बिना टिकट यात्रा कर रही थी, उसे नियमानुसार जुर्माना भरवाया गया और फिर जाने दिया गया। वहीं छात्रा का कहना है कि जुर्माना वसूलना अलग बात है, लेकिन टीसी द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करना निंदनीय है। घटना के बाद छात्रा अपने कॉलेज लौट गई, जबकि मामले को लेकर यात्रियों में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
जुर्माना देकर टीसी ऑफिस में किया हंगामा
लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। जुर्माना भरने के बाद छात्रा सीधे टीसी ऑफिस पहुंची और महिला टीसी रेनू सिंह से जवाब मांगने लगी। अपनी चोट दिखाते हुए उसने लगभग आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान वह लगातार पूछती रही कि टिकट चेकिंग के दौरान उसके साथ हाथापाई क्यों की गई। आखिरकार अन्य कर्मचारियों और यात्रियों ने समझाइश देकर छात्रा को शांत कराया।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा