वेट लॉस में फायदेमंद जौ का सूप, आसान रेसिपी से घर पर बनाएं हेल्दी डाइट का हिस्सा
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1/2 कप जौ
- 4 कप पानी या वेजिटेबल ब्रोथ
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 गाजर (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
- 1/2 कप मटर
- 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच जीरा
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर
- थोड़ा सा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
- 1 चम्मच तेल या ऑलिव ऑयल
विधि :
- सबसे पहले जौ को अच्छी तरह धो लें और इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे यह जल्दी पकेगा।
- एक गहरे पैन या कुकर में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालकर भूनें। अब बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- कटी हुई गाजर और मटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- अब भीगे हुए जौ को पानी से निकालकर पैन में डालें। इसमें 4 कप पानी या वेजिटेबल ब्रोथ और नमक मिलाएं।
- पैन को ढककर जौ के पूरी तरह से गलने तक पकाएं। अगर आप कुकर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो 2-3 सीटी आने तक पकाएं।
- सूप पकने के बाद इसमें काली मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे एक बाउल में निकालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मा-गर्म परोसें।
- यह सूप न सिर्फ आपके वजन घटाने के लक्ष्य में मदद करेगा, बल्कि यह आपको भरपूर एनर्जी भी देगा।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा