जबलपुर में एडीशनल एसपी ने गुंडा-बदमाशों से पूछा – “जीवन-यापन ठीक चल रहा है न... शरीफ बन जाओ, वरना जिलाबदर और NSA झेलना पड़ेगा”
जबलपुर। शहर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिले के एडीशनल एसपी (शहर) आनंद कलादगी (भा.पु.से.) और एडीशनल एसपी (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाकर 340 लिस्टेड गुंडा-बदमाशों और निगरानीशुदा अपराधियों को तलब किया और उनकी पूरी प्रोफाइल अपडेट कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने न केवल अपराधियों से उनकी वर्तमान स्थिति और जीवन-यापन के साधनों के बारे में सघन पूछताछ की, बल्कि उन्हें साफ चेतावनी भी दी।
अपराधियों से सीधी पूछताछ – “सुधर जाओ, नहीं तो कार्रवाई तय”
जानकारी के अनुसार, अपराधियों से आमने-सामने बातचीत में एडीशनल एसपी आनंद कलादगी ने पूछा—
“जीवन-यापन ठीक चल रहा है न? शरीफ बनकर रहो... अगर दोबारा गलत हरकतों में शामिल पाए गए तो सीधे जिलाबदर और NSA की कार्यवाही झेलनी होगी।”
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई निगरानीशुदा बदमाश या गुंडा शहर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो बंधपत्र की राशि वसूलने के साथ-साथ उसे जिलाबदर (Exile Order) और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कठोर कार्यवाही झेलनी पड़ेगी।
फोटो, मोबाइल और पहचान की गई अपडेट
इस दौरान अपराधियों की पुरानी प्रोफाइल में मोबाइल नंबर, हालिया फोटो और पहचान संबंधी जानकारी अपडेट की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे अपराधियों पर निगरानी और भी सख्ती से रखी जा सकेगी।
अपराधियों में हड़कंप
एडीशनल एसपी की सख्त हिदायत और पूछताछ के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया। कई बदमाशों ने दावा किया कि वे अब अपराध की दुनिया छोड़ चुके हैं और रोज़गार के जरिए जीवन-यापन कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें दो टूक शब्दों में कहा कि –
“अगर सचमुच शरीफ बन गए हो तो कानून का पालन करो, वरना अगली बार सिर्फ पूछताछ नहीं बल्कि सीधी कार्रवाई होगी।”
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों को समाज विरोधी गतिविधियों के लिए किसी भी हाल में जगह नहीं दी जाएगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था कायम रखना प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी अभियान चलाया जाएगा।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा