वरिष्ठ आईपीएस सतीश गोलचा नियुक्त, दिल्ली के 26वें पुलिस कमिश्नर बने
दिल्ली : भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में गुरुवार को यह जानकारी दी।
गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक
साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है। सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।
गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने एक मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था।
संभाल चुके कई अहम पद
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज
‘नमस्ते सदा वत्सले’ के साथ दिखा मातृभूमि के प्रति समर्पण, मेकिंग वीडियो वायरल
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
गर्मियों में खादी और कॉटन में इस प्रकार दिखेंगी स्टायलिश