JABALPUR NEWS: रंजिश का खौफनाक खेल: दोस्त की बहन की दो शादियां तुड़वाईं
जबलपुर। दोस्ती में आई दरार ने रंजिश का ऐसा रूप ले लिया कि एक युवती की ज़िंदगी दो बार बर्बाद होते-होते बची। सदर निवासी आजाद खान ने अपने पुराने दोस्त से बदला लेने की सनक में उसके परिवार को निशाना बनाया और दोस्त की बहन की दो-दो शादियां तुड़वा दीं।हनुमानताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानताल की रहने वाली एक युवती का रिश्ता इंदौर में तय हुआ था। सगाई की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। इसी दौरान युवती के भाई और उसके दोस्त आजाद खान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दुश्मनी पाल बैठे आजाद ने बदला लेने की ठान ली।पहली बार, उसने युवती के मंगेतर को फोन पर झूठी और मनगढ़ंत बातें बताईं। उसने युवती के चरित्र पर सवाल उठाए और उसे गलत तरीके से बदनाम करने की कोशिश की। आजाद की बातों से भ्रमित होकर मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया और रिश्ता टूट गया।कुछ समय बाद युवती का दूसरा रिश्ता कटनी में तय हुआ। लेकिन यहां भी आजाद ने वही साजिश दोहराई और दूल्हे के परिवार को गुमराह कर दिया। नतीजा, यह रिश्ता भी टूट गया।लगातार दो रिश्ते टूटने से पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई और आखिरकार उसने हनुमानताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी आजाद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
गर्मियों में खादी और कॉटन में इस प्रकार दिखेंगी स्टायलिश
गर्मियों में त्वचा को इस प्रकार निखारें
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
चोरी के गहनों से खरीदी कार, प्रेमी-प्रेमिका की साजिश का खुलासा