जबलपुर: बिना पंजीयन क्लीनिक चलाने पर एफआईआर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप
जबलपुर। शहर में बिना पंजीयन के क्लीनिक चलाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ गोरखपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम की रिपोर्ट के बाद की गई है।
पुलिस के अनुसार, रामपुर के दुर्गा नगर में स्थित पांडेय क्लीनिक के संचालक डॉ. महेंद्र पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 19 मई को गरूड़ दल की टीम ने इस क्लीनिक पर छापा मारा था, जहां जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जांच में पाया गया कि यह क्लीनिक बिना किसी वैध पंजीयन के चलाया जा रहा था और मरीजों का इलाज अवैध रूप से एलोपैथी दवाओं से किया जा रहा था। इसके अलावा, क्लीनिक में बायोमेडिकल वेस्ट (जैविक कचरा) और पर्यावरण प्रबंधन को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं थी। कचरे के संग्रहण और निपटान का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था।
सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) के जांच प्रतिवेदन के आधार पर, गोरखपुर पुलिस ने डॉ. महेंद्र पांडेय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
गर्मियों में खादी और कॉटन में इस प्रकार दिखेंगी स्टायलिश
गर्मियों में त्वचा को इस प्रकार निखारें
बड़ी सौगात! 11 घंटे का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा
भूमि अधिग्रहण में देरी से अर्थव्यवस्था को झटका: गडकरी
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
चोरी के गहनों से खरीदी कार, प्रेमी-प्रेमिका की साजिश का खुलासा