भीषण सड़क हादसा: हाइवा-ऑटो की टक्कर में 8 की मौत, 5 महिलाएं शामिल
पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाहजहांपुर के दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ।
हादसे में उजड़ गए कई परिवार
दनियावां थाना अध्यक्ष ने हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतक सभी नालंदा जिले के हिलसा के मलावा गांव के रहने वाले थे। मरने वालों में 5 महिलाएं शामिल हैं।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे सड़क पर बिछी लाशों को पकड़कर विलाप करते नजर आए।
गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी
प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो में सवार सभी लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और खून सड़क पर बिखर गया।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे में घायल लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है।
स्थानीयों में गुस्सा
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। लोग प्रशासन से दोषी ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में