मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली में भव्य छठ आयोजन की तैयारी
नई दिल्लीः छठ पर्व की तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को एक बैठक रखी। बैठक में कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार इस बार दिल्ली में छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार पूरा सहयोग देगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी और स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था दी जाएगी।
छठ पर्व की तैयारियां समय से पहले हो पूरी
मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को छठ पर्व की तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से आई 20 से ज्यादा छठ समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देना और आयोजन को और ज्यादा सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारी करना, इस बैठक का उद्देश्य था।
मुनक नहर में बनाया जाएगा सबसे बड़ा छठ घाट
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में सबसे लंबा करीब 6 किमी लंबा छठ घाट मुनक नहर के किनारे बनाया जाएगा। छठ घाट का निर्माण सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग करेगा। मुनक नहर के किनारे बनने वाला छठ घाट दिल्ली का पहला ऐसा छठ घाट होगा, जो बेहद आकर्षक और स्थायी होगा। अफसरों के अनुसार दिल्ली में हर साल छठ घाटों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 10 साल में इनकी संख्या 69 से बढ़कर 950 हो गई है।
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग