जबलपुर। नवनिर्मित मदन महल फ्लाईओवर का उद्घाटन शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। शनिवार को उद्घाटन के बाद से ही लोग परिवार और दोस्तों के साथ अपनी गाड़ियों में बैठकर फ्लाईओवर का नजारा लेने निकल पड़े। सोशल मीडिया पर रील और फोटो लगातार वायरल होती रहीं। लेकिन इस बीच एक चाट ठेला वाला सबका ध्यान खींच ले गया।

फुल्की वाला बना आकर्षण का केंद्र

फ्लाईओवर पर उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद ही एक फुल्की-चाट ठेले वाले ने अपना ठेला सजा दिया। जैसे ही लोग फ्लाईओवर पर पहुंचे, कई ने चाट का लुत्फ उठाया और वहां का नजारा एक छोटे मेले जैसा बन गया।

सोशल मीडिया पर इस ठेले वाले की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे हैं  “मौका पे चौका मार दिया भाई ने फ्लाईओवर का पहला कारोबार”*और  जबलपुर का सबसे स्मार्ट बिजनेसमैन”*।

*उद्घाटन से बना व्यापार का मौका**
उद्घाटन के मौके पर जहां शहरवासियों के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण था, वहीं इस चाट वाले ने अपने व्यापार के लिए इसे सुनहरा अवसर बना लिया। ठेला तुरंत भीड़ से घिर गया और ग्राहकों की लाइन लग गई।

सोशल मीडिया पर छाया फ्लाईओवर और चाट वाला**

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फ्लाईओवर की रील के साथ-साथ चाट वाले की भी क्लिप्स वायरल हो रही हैं। लोग इस घटना को जबलपुर के जुगाड़ और मौके पर चौका मारने की मिसाल बता रहे हैं।👉 उद्घाटन के बाद फ्लाईओवर पर घूमना और साथ में फुल्की का स्वाद लेना शहरवासियों के लिए इस दिन को यादगार बना गया।