जबलपुर में जे.पी. नड्डा का मेगा शो: एयरपोर्ट से रानीताल तक होगा जोरदार स्वागत:मिशन 2028 की तैयारी! लेंगे चार संभागों की बैठक
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के सोमवार, 25 अगस्त को होने वाले आगमन को लेकर जबलपुर में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
"मुखिया के स्वागत में कोई कमी न रहे"
बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा, "हम सभी कार्यकर्ता भाजपा के परिवार के सदस्य हैं, और जब हमारे परिवार का मुखिया हमें आशीर्वाद देने आ रहा है, तो हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम पलक-पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत करें।" उन्होंने कहा कि भले ही समय कम है, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।
श्री सिंह ने कहा कि जबलपुर आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने हाल ही में जनता को समर्पित हुए सबसे बड़े फ्लाईओवर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा घोषित 60,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी के मुखिया का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाएगा।
भव्य स्वागत की योजना
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया कि श्री नड्डा कल सुबह 11 बजे वायुयान से जबलपुर पहुंचेंगे। डुमना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, उनका काफिला डुमना से हितकारिणी डेंटल कॉलेज, सीएमएम, सेंट थॉमस, पेंटी नाका, गणेश चौक, शहीद भगत सिंह चौक, गोरखपुर, मालवीय चौक होते हुए रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेगा। पूरे मार्ग में स्वागत मंच सजाए जाएंगे और पुष्पवर्षा के साथ गगनभेदी नारे लगाए जाएंगे।
राज्यसभा सांसद और संभाग प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार ने कहा कि जबलपुर हमेशा से प्रदेश की राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे श्री नड्डा का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत सुनिश्चित करें।
चार संभागों के प्रमुखों की बैठक
श्री सोनकर ने जानकारी दी कि भाजपा कार्यालय में श्री नड्डा जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में सांसद, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, महापौर, जिला अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, दोनों उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे और ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने भी संबोधित किया। इस दौरान संतोष बरकड़े, रिकुंज बिज, जीएस ठाकुर, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, पंकज दुबे और रजनीश यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई