दिल दहला देने वाली वारदात: गाय की हत्या कर ले गए मांस, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, जुलूस निकाला गया
धार। जिले में 13-14 अगस्त की रात घटित हुए एक दिल दहला देने वाले मामले में बदमाशों ने एक गाय की बेरहमी से हत्या कर उसका मांस निकालकर ले गए थे। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।
सूचना के आधार पर धार पुलिस ने 9 दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनका जुलूस भी निकाला।
मामला क्या है?
बाग थाना क्षेत्र के नारायण सिर्वी ने अपनी गाय खेत पर बनी टपरी में बांध रखी थी। इसी दौरान बदमाशों ने गाय की हत्या कर दी और उसका मांस निकालकर ले गए। फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज कुमार सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों –
-
नरेंद्र सिंह
-
कालिया उर्फ विजय सिंह
-
जितेन्द्र
को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
हथियार बरामद, एक आरोपी फरार
एसडीओपी सुनील गुप्ता (कुक्षी) ने बताया कि आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार फालिया बरामद कर लिया गया है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे उनकी मंशा क्या थी। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य