मेले में बर्बरता: शराबी युवक ने बुजुर्ग को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, भीड़ बनी रही तमाशबीन
पांढुर्णा (छिंदवाड़ा)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में आयोजित ऐतिहासिक गोटमार मेले के दौरान एक शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। गुजरी बाजार क्षेत्र में एक शराबी युवक ने गरीब बुजुर्ग को सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से घसीटा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद भीड़ ने घटना को रोकने की बजाय तमाशबीन बने रहकर देखा।
WWE की तरह किया हमला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बुजुर्ग को पकड़कर इस कदर पटक रहा था जैसे किसी WWE रिंग में मुकाबला हो रहा हो। बुजुर्ग लगातार दर्द से कराहते रहे लेकिन भीड़ से किसी ने भी आगे आकर उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।
सोशल मीडिया पर गुस्सा
इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। लोग आरोपी युवक की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया है कि मेले में हजारों लोग मौजूद थे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई।
पुलिस पर उठ रहे सवाल
अब तक इस मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता में असुरक्षा और अविश्वास का माहौल बनेगा।
गोटमार मेले की छवि पर सवाल
पांढुर्णा का गोटमार मेला मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी परंपरा और भीड़ के लिए मशहूर है। लेकिन इस तरह की हिंसक और अमानवीय घटनाएँ मेले की छवि को धूमिल कर रही हैं।
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य