खाट पर मरीज ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बरसात में दर्दनाक स्थिति का सामना कर रहे गुलुआ गांव के लोग
सतना। जिले की रैगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत गुलुवा में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के विधानसभा क्षेत्र के इस गांव से नदी तक जाने वाला मुख्य मार्ग कच्चा है। बरसात में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों से भरकर दलदल का रूप ले लेती है, जिससे लोगों का आना-जाना दूभर हो जाता है। रविवार को गांव में रामगुन कुशवाहा नाम के बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा मरीज को खटिया (चारपाई) पर लादकर नदी रोड से मुख्य मार्ग तक स्थानीय डाक्टर बुनकर के यहां ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो इस गांव की दर्दनाक स्थिति का साफ सबूत है।
20 साल से केवल वादे हुए
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 20 वर्षों में इस लगभग 1 किलोमीटर के मार्ग पर सिर्फ एक बार मिट्टी डलवाई गई थी, जो अब बारिश में बह चुकी है। उसके बाद से अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
गांव वालों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर सीसी रोड या कम से कम मुरमीकरण कराया जाए। उनका कहना है कि यह सिर्फ सुविधा का सवाल नहीं बल्कि जीवन और मौत का भी सवाल है।
म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई