MP सरकार ने चीफ सेक्रेटरी को दिया एक साल का कार्यकाल विस्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौजूदा चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को 1 साल का एक्सटेंशन मिल गया है। अब वो साल 2026 में रिटायर होंगे, डीओपीटी जल्द ही एक्सटेंशन देने के संबंध में आदेश जारी करेगा। अब कई अधिकारियों को मुख्य सचिव बनने के लिए अनुराग जैन के रिटायरमेंट का इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी मुख्य सचिव इसी महीने की आखिरी तारीख यानी 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब वह एक साल और इस पद पर बने रहेंगे। अनुराग जैन ने सितंबर 2024 में ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव में पदभार संभााला था।
सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
सीएम ने लिखा, मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी