जबलपुर,

जबलपुर जिले की पाटन तहसील में अब हर रविवार को कृषि से संबंधित सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला कृषि आदान विक्रेता संगठन की पाटन इकाई की एक बैठक में लिया गया है। इस बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर सहमति जताई।

संगठन के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि किसानों की सुविधा के लिए पहले ही इस बात की जानकारी दे दी जाए कि अब वे रविवार को अपनी कृषि संबंधी ज़रूरतों के लिए बाज़ार न आएं। इस पहल का उद्देश्य दुकानदारों को साप्ताहिक अवकाश देना है ताकि वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।

इस दौरान, संगठन के जिला अध्यक्ष जयेश ओझा ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति से यह फैसला लिया गया है और किसान भाइयों को भी इसकी सूचना दी जा रही है। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।